छात्रों ने प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया टीबी उन्मूलन का संदेश

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। एपीजे विश्वविधालय में विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के अवसर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 98 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

मुख्य अतिथि डॉ. डिम्पल भगलानी (पल्मोनरी मेडिसिन, आईजीएमसी शिमला) ने टीबी पर जागरूकता व्याख्यान देते हुए इसके लक्षण, समय पर जांच, उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, भाषण, ओरल प्रेजेंटेशन और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त जागरूकता नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया।

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील ठाकुर, कुलसचिव डॉ. आर.एल. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आनंद मोहन, डीन डीएसडब्ल्यू डॉ. नीलम शर्मा, एचओएस डॉ. मनींदर कौर, एचओडी डॉ. ललिता कौशल तथा फार्मेसी विभाग के एचओडी ललित कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

 

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन फैकल्टी सदस्यों द्वारा किया गया तथा सभी श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई।यह कार्यक्रम छात्रों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संचार कौशल विकसित करने तथा समाज में स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
📢
#WorldTBDay #APGShimlaUniversity #HealthAwareness #TBFreeIndia #StudentActivities #Shimla #HimachalPradesh #PublicHealth #AdarshHimachal #AwarenessCampaign