आदर्श हिमाचल बयूरों रिपोर्ट ऊना से
ऊना जिले के अंबोटा गांव की निशु सूद आज महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक कहानी बन चुकी हैं। ‘गणेश स्वयं सहायता समूह’ के माध्यम से उन्होंने एक छोटे प्रयास को बड़े उद्यम में बदल दिया।

शुरुआत महज 8 महिलाओं के साथ हुई थी, जो आज बढ़कर करीब 70 महिलाओं तक पहुंच चुकी है। समूह द्वारा 60 से अधिक प्रकार की चटनियां और अचार तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी मांग अब हिमाचल के साथ-साथ बाहरी राज्यों तक भी बढ़ रही है।
👉 इस मेहनत का परिणाम यह है कि निशु सूद हर महीने 50 से 60 हजार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा कमा रही हैं और 5 महिलाओं को स्थायी रोजगार भी दे रही हैं।
👉 सरस मेला, श्री चिंतपूर्णी महोत्सव और हरोली उत्सव जैसे बड़े आयोजनों में उनके उत्पादों को शानदार पहचान मिली है।
👉 वर्ष 2023 में उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
निशु सूद की यह कहानी साबित करती है कि अगर हौसले मजबूत हों तो छोटे गांव से भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
उन्होंने अन्य महिलाओं से भी अपील की है कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करें।
#NishuSood #WomenEmpowerment #SelfHelpGroup #AtmanirbharBharat #HimachalPradesh #Una #SuccessStory #VocalForLocal #StartupIndia #RuralDevelopment #MahilaShakti #Inspiration #LocalToGlobal #SmallBusiness #HimachalNews











