विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को 63वें जन्मदिन की दी

0
39

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनके 63वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

अपने बधाई संदेश में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक नेकदिल इंसान, परिश्रमी राजनेता और कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए हिमाचल को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं।

 

पठानिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और मजबूत राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के सुखद, समृद्ध जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा – “जियो हजारों साल।

🔖 Hashtags:
#HimachalPradesh #CMHimachal #SukhvinderSinghSukhu #HappyBirthdayCM #KuldeepSinghPathania #Shimla #HimachalNews #Politics #Leadership