मुख्यमंत्री ने 62वां जन्मदिवस पर चिनार का पौधा लगाकर प्रदेशवासियों के साथ मनाया,

0
9

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला  मुख्यमंत्री ने 62वां जन्मदिवस शिमला में सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस पर चिनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को बढ़ावा दिया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक Kamlesh Thakur सहित परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों द्वारा आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो सचिवालय से शुरू होकर मालरोड स्थित चर्च के समीप संपन्न हुई।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जनकल्याण पर केंद्रित है और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने “सेवा परमो धर्मः” की भावना के साथ कार्य करते हुए सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

उन्होंने प्रदेश के अधिकारों की वकालत करते हुए कहा कि आरडीजी प्रदेश की जनता का अधिकार है, जिसे समाप्त किए जाने पर चिंता जताई गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश को प्रतिवर्ष लगभग 90,000 करोड़ रुपये की पारिस्थितिक सेवाएं प्रदान करता है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को भी एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 18 महिला लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की। प्रत्येक लाभार्थी को 3 लाख रुपये की सहायता में से पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये वितरित किए गए।

 

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस एवं अन्य संगठनों द्वारा इंदिरा गांधी खेल परिसर में रक्तदान शिविर एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

 

इस कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण, बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी भाग लिया और मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

#SukhvinderSinghSukhu #HimachalPradesh #CMHimachal #BirthdayCelebration #GreenInitiative #PublicWelfare #HimachalNews #AdarshHimachal #Environment #OPS