ब्रेकिंग न्यूज़ अंबुजा (अडानी) सीमेंट पर बड़ा आरोप! DGMS रिपोर्ट में खुलासा – रात में हो रही ब्लास्टिंग, घरों में दरारें!

0
37

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

(संघोई धार) सोलन 
संघोई धार क्षेत्र में Ambuja Cements के खिलाफ चल रहा शांतिपूर्ण धरना और क्रमिक भूख हड़ताल आज भी जारी रही। प्रभावित ग्रामीण अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर एकजुट नजर आए।

 

धार देवता सीमेंट प्रभावित जन कल्याण समिति के संयोजक संदीप ठाकुर और अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने उपायुक्त सोलन से मुलाकात कर Directorate General of Mines Safety (DGMS) की हालिया निरीक्षण रिपोर्ट सौंपी।

 

रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं:
ब्लास्टिंग में वैज्ञानिक मानकों का उल्लंघन
रात्रिकालीन ब्लास्टिंग की पुष्टि (नियमों के विरुद्ध)
मंगू क्षेत्र के घरों में दरारों का कारण ब्लास्टिंग
06.12.2025 का “घमारो ब्लास्ट” भी कंपनी द्वारा किया गया बताया गया समिति ने सवाल उठाया कि जब विभागीय रिपोर्ट खुद कंपनी की गतिविधियों पर सवाल खड़े कर रही है, तो खनन और ब्लास्टिंग पर तुरंत रोक क्यों नहीं लगाई जा रही।

 

उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि 1-2 दिनों में गैरकानूनी ब्लास्टिंग पर कार्रवाई की जाएगी, जिसका वीडियो प्रमाण भी समिति के पास मौजूद है।
प्रेस वार्ता में संयोजक संदीप ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध और खतरनाक ब्लास्टिंग नहीं रोकी गई, तो स्थानीय लोग अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने को मजबूर होंगे।

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 1992 से कंपनी द्वारा दबाव और भय का माहौल बनाया गया, और शिकायतों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जो प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।

 

समिति ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित पक्षों की होगी।
📢
#AmbujaCement #AdaniGroup #Solan #HimachalPradesh #MiningIssue #Blasting #PublicProtest #DGMS #SaveVillages #JusticeForPeople #AdarshHimachal