आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रिकांग पिओ । उपायुक्त किन्नौर Dr. Amit Kumar Sharma ने एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन के सम्मेलन कक्ष में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के युग में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करेगा, जिससे वे तनावमुक्त एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।
जिला कल्याण अधिकारी Nitin Rana ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं समावेशी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।











