आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । संघोई धार में Ambuja Cements के खिलाफ चल रहा शांतिपूर्ण धरना एवं क्रमिक भूख हड़ताल आज अपने 120वें दिन में प्रवेश कर गई है। इसके साथ ही यह जनआंदोलन चार महीने पूरे कर चुका है और क्षेत्र के सबसे लंबे आंदोलनों में शामिल हो गया है।
#SanghoiDhar #Arki #Solanइस लंबे संघर्ष ने प्रशासन, सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता को उजागर किया है। इससे पहले भी कई धरने हुए हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा आंदोलन एक दुर्लभ उदाहरण बनता जा रहा है।
इसी क्रम में समिति के संयोजक Sandeep Thakur ने जन जागरण अभियान के तहत मांगू गांव के स्कूल का दौरा किया और सोशल मीडिया के माध्यम से निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को उजागर किया।
उन्होंने बताया कि स्कूल भवन का कार्य लगभग एक वर्ष तक बंद रहा और मुद्दा उठाने के बाद ही इसे पुनः शुरू किया गया।
हालांकि, भवन के ऊपरी लेंटर (छत) में गंभीर खामियां पाए जाने के कारण उसे दोबारा डाला जा रहा है, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।
इस संदर्भ में उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग एवं संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे लापरवाही बताया और मांग की कि:
• दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
• उनके लाइसेंस रद्द किए जाएं
• निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए
समिति ने कंपनी से यह भी मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में आर्ट्स के साथ-साथ साइंस, भू-विज्ञान एवं पर्यावरण विषय भी शुरू किए जाएं, ताकि स्थानीय बच्चों को बाहर न जाना पड़े।
आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था कमजोर होने से युवाओं का पलायन बढ़ रहा है और कई गांवों में केवल बुजुर्ग ही शेष रह गए हैं।इसके अतिरिक्त, कंपनी पर खनन गतिविधियों, ब्लास्टिंग एवं पर्यावरणीय क्षति को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
धरना स्थल पर मौजूद महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को तेज करते हुए एसडीएम अर्की से डीसी सोलन कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक: कथित कालाबाजारी पूरी तरह बंद नहीं होती ।
प्रभावित लोगों को उनका उचित हक एवं मुआवजा नहीं मिल जाता अंत में उन्होंने प्रशासन, राज्य एवं केंद्र सरकार से सवाल उठाया कि क्या विकास की यह दिशा स्थानीय लोगों के अधिकारों और सुरक्षा की अनदेखी कर आगे बढ़ाई जा सकती है?#HimachalPradesh #AmbujaCement #AdaniGroup #Protest #Dharna120Days #जनआंदोलन #SaveHimachal #EnvironmentalIssues #MiningImpact #Corruption #SchoolSafety #RightToEducation #HimachalNews #AdarshHimachal











