बिजली बोर्ड कर्मचारियों में बढ़ता रोष, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के आदेश अब तक लंबित

0
250

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला।हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष Nitish Bhardwaj एवं महासचिव Prashant Sharma ने कहा कि लगभग साढ़े चार माह बीत जाने के बावजूद भी 15 अक्टूबर, 2025 को यूनियन के 18वें महासम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के आदेश अब तक जारी नहीं हो पाए हैं, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।

 

यूनियन ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन की कार्यप्रणाली से सरकार की छवि प्रभावित हो रही है और मांग की कि घोषणाओं को शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि घोषणाओं के लागू न होने के कारण पदोन्नति से संबंधित फाइलें मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जा रही हैं, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो रहा है तथा वरिष्ठता का समुचित ध्यान नहीं रखा जा रहा। इसके परिणामस्वरूप वरिष्ठ कर्मचारी कनिष्ठ बनते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है।

 

 

इसके अतिरिक्त, जेओए (आईटी) कर्मचारियों की कन्फर्मेशन लंबे समय से लंबित है, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। करुणामूलक आधार पर नियुक्ति के मामलों में भी अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

 

यूनियन ने यह भी बताया कि विभिन्न पदों के लिए डीपीसी आयोजित नहीं की गई है, जिसके कारण कई कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
यूनियन ने मुख्यमंत्री से इन सभी मुद्दों पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
📢
#प्रेस_विज्ञप्ति #हिमाचल #बिजली_बोर्ड #कर्मचारी_रोष #हिमाचल_सरकार #HPSEB #EmployeesUnion #BreakingNews #DevBhoomi #PublicIssue