आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग

0
10

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

शिमला । हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें नौकरी की सुरक्षा, उचित वेतन और मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

 

कर्मचारियों के अनुसार, प्रदेश में लगभग 50,000 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं और हर कर्मचारी के साथ उसका पूरा परिवार जुड़ा हुआ है। इस प्रकार लाखों लोगों का भविष्य एक स्पष्ट और स्थायी नीति के अभाव में प्रभावित हो रहा है।

 

आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उनके लिए एक सुदृढ़ और पारदर्शी नीति बनाई जाए, जिससे उनकी नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही उचित वेतन, समय पर भुगतान, अन्य कर्मचारियों के समान सुविधाएं और छुट्टियों से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जाए।

 

कर्मचारियों ने आशा जताई है कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से समझेगी और जल्द ही उनके हित में सकारात्मक निर्णय लेगी। उनका कहना है कि सरकार का एक उचित कदम हजारों परिवारों के भविष्य को सुरक्षित कर सकता है।#OutsourcedEmployees #HimachalPradesh #EmployeeRights #JobSecurity #GovernmentPolicy #AdarshHimachal #VoiceOfPeople #FairWages #ContractEmployees #PublicIssue #HimachalNews #DemandForJustice #WorkersRights #India