छात्रों ने फॉरेंसिक लैब का किया भ्रमण, आधुनिक तकनीकों की मिली जानकारी

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

शिमला । एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़ एंड रिसर्च के एलएलबी और बीए एलएलबी के 35 छात्रों ने जूंगा स्थित राज्य फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला का शैक्षणिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को आपराधिक न्याय प्रणाली में फॉरेंसिक विज्ञान के उपयोग से अवगत कराना था।

 

 

यह दौरा सहायक प्रोफेसर रंजीता, सोनाक्षी और पंकज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन, फिंगरप्रिंट विश्लेषण, बैलिस्टिक्स और फॉरेंसिक बायोलॉजी (डीएनए परीक्षण) जैसी विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया।

 

 

प्रयोगशाला के विशेषज्ञों ने साक्ष्यों की जांच की तकनीकों का प्रदर्शन किया और बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट किस प्रकार न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। छात्रों ने इस दौरे को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया, जिससे उन्हें कानूनी सिद्धांतों के व्यावहारिक अनुप्रयोग को समझने का अवसर मिला।

 

 

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के विश्लेषणात्मक कौशल और व्यावहारिक समझ को विकसित करने में सहायक होती हैं। दौरा सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ और छात्रों में अपने भविष्य के करियर को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिली।

 

#फॉरेंसिकलैब #शैक्षणिकदौरा #छात्र #व्यावहारिकज्ञान #विज्ञान #शिक्षा #सीखना #लैब #हिमाचलप्रदेश 📢