छौहारा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला(रोहडू )भाजपा ने छौहारा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मासिक  बैठक में संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर पर कार्यों को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा की गई।

 

बैठक में रोहडू विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी शशि वाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मंडल महामंत्री  राजकुमार शरवाण,  मेघ क्यालटू, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला एवं प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता तथा सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ सदस्य  रोशन लाल मैहता और  जशपाल भभीयाण  उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

बैठक के दौरान मंडल स्तर पर बूथ अध्यक्षों को रजिस्टर वितरित किए गए, ताकि बूथ स्तर पर बैठकों और गतिविधियों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही पिछली बैठक में दिए गए रजिस्टरों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

बैठक में आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को सभी बूथों पर उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने बूथ को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

अंत में बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
#BJP #ChauharaMandal #HimachalPradesh #Rohru #BoothSashaktikaran #PartyMeeting #PoliticalNews #AdarshHimachal 🧡