केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर के गुब्बर में 2 करोड़ के सोलर पावर प्लांट का किया शिलान्यास

0
11

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

धर्मशाला। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत परगोड के गुब्बर में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास किया।

 

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का कार्य 31 मई से पहले पूरा कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्वच्छ और हरित ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दे रही है।

 

ग्रीन पंचायत कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर की पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
इस योजना के पहले चरण में 24 पंचायतों को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से 16 में काम शुरू हो चुका है।

 

कुल 150 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि इस योजना से मिलने वाले राजस्व का 20% हिस्सा अनाथ बच्चों और विधवाओं की सहायता में लगाया जाएगा।

 

इसके बाद पठानिया ने हारचक्कियां पंचायत का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। शेष मामलों के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
📌
#HimachalNews #Dharamshala #Shahpur #SolarEnergy #GreenHimachal #RenewableEnergy #MukhyamantriSukhu #Development #LocalNews #HPUpdates #CleanEnergy #Panchayat #BreakingNews