हिमाचल में 180 करोड़ का फाइव स्टार होटल -आर. एस. बाली

0
8

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

शिमला ‌। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अध्यक्ष आर. एस. बाली ने निदेशक मंडल की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसलों की जानकारी दी।

 

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में बनेर खड्ड के किनारे लगभग 180 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें प्रदेश का पहला म्यूजिकल फाउंटेन भी होगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस परियोजना के टेंडर 6 अप्रैल 2026 को किए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार पर करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, शिमला के प्रतिष्ठित ‘हॉलिडे होम’ होटल के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा मनाली, हमीरपुर और ज्वालाजी के होटलों के नवीनीकरण पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड गठित करने का भी निर्णय लिया गया है।

 

पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पालमपुर और हमीरपुर में हेलीपोर्ट निर्माण, नादौन और देहरा में पर्यटन परिसरों के विकास को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

 

इन सभी परियोजनाओं के जरिए हिमाचल को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
📌
#HimachalNews #Tourism #RSBali #HPTDC #Kangra #Shimla #Manali #Development #TourismBoost #FiveStarHotel #Infrastructure #BreakingNews #HPUpdates #TravelHimachal