कर्मवीर सिंह बौद्ध बोले—अधिकारों के लिए लड़ाई जरूरी, संगठन होगा मजबूत

0
8

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला।अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ केंद्र सरकार अन्याय कर रही है, जिसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।

 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि संगठन सृजन के तहत प्रदेश के 9 जिलों में पदाधिकारी घोषित किए जा चुके हैं और शेष भी जल्द घोषित होंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

 

कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा सौंपे गए दायित्व को वह पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं और भाजपा के “वोट चोरी” के आरोपों का मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरना होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने जानकारी दी कि 12 अप्रैल को नई दिल्ली में “रन फॉर अंबेडकर” दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस आयोजन में देशभर से कार्यकर्ता भाग लेंगे।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संगठन में पद उन्हीं को दिए जाएंगे जो जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अनुसूचित जाति, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए काम करती आई है। प्रदेश में 28 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी और 17 आरक्षित विधानसभा सीटों का उल्लेख करते हुए उन्होंने इन सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

बैठक में प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष जीवन कुमार ने भी संगठन को मजबूत और विस्तार देने की प्रतिबद्धता जताई।

#Congress #HimachalPradesh #DalitRights #Ambedkar #RahulGandhi #Shimla #SCDepartment #PoliticalNews