आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । उपायुक्त अनुपम कश्यप ने “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” के तहत अमृत वर्मा और मोक्षित शर्मा को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। दोनों बच्चों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।
अमृत वर्मा का चयन राज्य स्तरीय INSPIRE मानक साइंस कार्यशाला के लिए हुआ है, जहां वह दृष्टिबाधित लोगों के लिए “स्मार्ट सेंसर स्टिक” का मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) से ₹10,000 की सहायता भी मिली है।
वहीं, मोक्षित शर्मा का चयन राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत हुआ है, जिससे उन्हें 12वीं तक प्रति वर्ष ₹12,000 की सहायता मिलेगी।
उपायुक्त ने कहा कि इन बच्चों की उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने “मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना” का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के तहत बेसहारा बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है।
यह योजना बच्चों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
#Shimla #ChildrenOfTheState #InspireAward #NMMSS #HimachalPradesh #Education #SuccessStory #YouthInspiration #SukhAshrayYojana











