एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी में मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाए गए आपदा से बचाव के गुर

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । APG Shimla University में “आपदा जागरूकता दिवस” के तहत हिमाचल प्रदेश होम गार्ड और एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 1905 के कांगड़ा भूकंप की स्मृति में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को आपदा से निपटने के लिए तैयार करना है।

 

इस दौरान होम गार्ड की टीम ने मॉक ड्रिल और इवेक्युएशन ड्रिल का लाइव प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने, संयम बनाए रखने और प्राथमिक स्तर पर बचाव के तरीके सिखाए गए।

 


प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सही जानकारी और समय पर प्रतिक्रिया से बड़ी से बड़ी प्राकृतिक आपदा में भी जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. आर. एल. शर्मा ने कहा कि विकास के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

 

https://www.facebook.com/share/p/1Hp7DqvbL6/
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ऐसे आयोजनों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
#📲 हमसे जुड़ने के लिए:
1-रोज की खबरों के लिए हमारी webside-www.adarshhimachal.com पर देखे। 2-#adarshhimachal youtube Subscribe करें |3- #Facebook पेज Like करें | #Twitter पर Follow करें
📧 Email: aadarshhimachal@gmail.com
📱 WhatsApp: 9857537874संपर्क करें
#DisasterManagement #MockDrill #Shimla #HimachalPradesh #HomeGuards #NSS #SafetyAwareness #EarthquakeSafety #StudentsTraining