कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा: सोजा के पास ट्रैवलर खाई में गिरा, राहत-बचाव कार्य जारी

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

कुल्लू । रात्रि लगभग 09:15 बजे एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। एसडीके बंजार तथा डीपीसीई कुल्लू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोजा (Sojha) के समीप एक ट्रैवलर वाहन सड़क से नीचे गिर गया। घटना के उपरांत प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए गए हैं तथा आगामी कार्रवाई प्रगति पर है।

इस अभियान में प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय नागरिकों ने मिलकर अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई। सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, तत्परता एवं साहसिक प्रयासों के परिणामस्वरूप रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 20 लोग सवार थे। इनमें से 3 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो चुकी है, जबकि 2 व्यक्तियों की तलाश हेतु खोज एवं बचाव अभियान निरंतर जारी है।
घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार हेतु भेजा गया है, जहां उनका समुचित इलाज किया जा रहा है।

 

घायलों का विवरण संलग्न सूची अनुसार है।
प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक सहायता एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।
घायलों का विवरण:
अभिनव मोदी पुत्र  सौरभ मोदी, आयु 21 वर्ष, निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा
करण पुत्र  श्याम लाल, आयु 35 वर्ष, निवासी विष्णु गार्डन, दिल्ली
कियान पुत्र  करण, आयु 05 वर्ष, निवासी विष्णु गार्डन, दिल्ली
मोहित पुत्र स्वर्गीय  जितेंद्र कौशल, आयु 30 वर्ष, निवासी ओखला फेज-1, नई दिल्ली
गिन्नी पुत्री  मोहित, आयु 03 वर्ष, निवासी ओखला फेज-1, नई दिल्ली
आदित्य नारायण पुत्र  रवि नारायण रावत, आयु 21 वर्ष, निवासी कटक, ओडिशा
चालक लियाकत हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन, आयु 37 वर्ष, निवासी राजौरी, जम्मू-कश्मीर
आंचल पुत्री चंद्र प्रकाश मित्तल, आयु 25 वर्ष, निवासी करौली, राजस्थान
मधुप शर्मा पुत्र  आशीष शर्मा, आयु 23 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान
आयुषी शर्मा पुत्री  धर्म देव शर्मा, आयु 26 वर्ष, निवासी पुणे, महाराष्ट्र
रोहित मेहरा पुत्र  दुर्गा प्रसाद मेहरा, आयु 25 वर्ष, निवासी कोटा, राजस्थान
फिजा पुत्री  फारूक, आयु 24 वर्ष, निवासी सीकर, राजस्थान
आर्य जैन पुत्र  राजेश जैन, आयु 24 वर्ष, निवासी मलेरकोटला, पंजाब
निकिता पत्नी  मोहित कौशल, आयु 27 वर्ष, निवासी ओखला फेज-1, नई दिल्ली
हरदीप सिंह पुत्र अमृत पाल, आयु 24 वर्ष, निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश
दीनू सैफी पुत्र  शरीफ अहमद, आयु 26 वर्ष, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश
शशि (पता उपलब्ध नहीं)
अनुराग पुत्रमृत लाल लाल मीणा, आयु 21 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान
अर्नव, आयु 24 वर्ष (पता उपलब्ध नहीं)