राजीव भवन शिमला में लॉन्च हुआ संविधान लीडरशिप प्रोग्राम, युवाओं को मिलेगा नया मंच

0
5

 

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय प्रभारी  मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  उदय भानु चिब के निर्देशानुसार आज संविधान लीडरशिप प्रोग्राम को शिमला राजीव भवन मे राष्ट्रीय प्रवक्ता शुभ्रा ज़िंटा द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से लॉन्च किया गया ।

 

शुभ्रा ज़िंटा ने बताया कि संविधान लीडरशिप प्रोग्राम का मुख्या उदेश्य डिजिटल आधारित राजनितिक इन्फुलेंसर को तैयार करना है। आप कह सकते है कि यह एक सत्य प्रतिरोध और संविधानिक मूल्यों का एक राजनीतिक आंदोलन हैं।

 

शुभ्रा ज़िंटा ने बताया कि हमें सगठन से बाहर निकल कर जन समूह तक पहुंचना है। जिसमे अल्टरनेट मीडिया नेटवर्क से जुड़ना है। वो लोग जिन्होंने मुश्किल परिस्थितयों मे भी साहस के साथ खड़े रहने की हिम्मत दिखाई है उन्हें साथ लेकर चलना है।

 

भ्रष्टाचार, अन्याय और सता की चुपी को चुनौती देने के लिए ज़मीनी स्तर की मीडिया को तैयार करना है।शुभ्रा ज़िंटा ने बताया कि यदि आप मानते हैं कि मीडिया को सता की नहीं जनता की सेवा करनी चाहिए तो ये मंच उसी के लिए हैं।

 

शुभ्रा ज़िंटा ने कहा की हम इन phygital leader को मज़बूत कानूनी समर्थन , पहचान, राजनीतिक अवसर, तकनीकी ट्रैनिंग एवं प्राथमिकता मुहैया करा सकते हैं।

 

इस प्रेसवार्ता में जिला शिमला युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर , प्रदेश सचिव,तुषार स्तान , शिमला शहरी अध्यक्ष अतुल ठाकुर एवं शिमला नगर निगम युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कन्याल मोजूद रहें।
📲
#YouthCongress
#ConstitutionLeadership#ShimlaNews
#IndianYouthCongress#DigitalLeaders
#PoliticalAwareness#NewIndiaYouth
#AltMedia#HimachalPolitics
#VoiceOfYouth#LeadershipProgram
#CongressParty#Democracy
#YouthPower