विधानसभा अध्यक्ष व उप मुख्य सचेतक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

0
12

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

कुल्लू । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कुल्लू सदर से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता एवं मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

वे दिवंगतों के पैतृक निवास तेगूबहड़ तथा कटराईं पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मिले और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन न केवल दोनों परिवारों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

 

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का निधन ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने भी शोक व्यक्त करते हुए इसे दोनों परिवारों के लिए बड़ी क्षति बताया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

इंडियन नेशनल लोक दल के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने भी दोनों परिवारों के निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

🔖
#Kullu #HimachalPradesh #Condolence #श्रद्धांजलि #BreakingNews #HimachalNews #Respect #Leaders #PublicLife #Sympathy #NewsUpdate #AdarshHimachal