किन्नौर में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान तेज, 211 किशोरियों को लगाया गया टीका

0
10

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 रिकांगपिओं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश नेगी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 211 किशोरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।

 

उन्होंने बताया कि 11 एवं 12 अप्रैल को जिला में चिन्हित 13 कोल्ड चेन प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे, ताकि टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ पहुंचाया जा सके।

 

डॉ. नेगी ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लक्षित किशोरियों तक इस निशुल्क एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रमाणित वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे टीकाकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए उन्हें टीकाकरण अवश्य करवाएं।
🔖
#Kinnaur #HPVvaccine #CervicalCancerAwareness #HealthForAll #HimachalPradesh #VaccinationDrive #PublicHealth #WHO #AdolescentHealth #SaveGirls #FreeVaccine #HealthCampaign