आदर्श हिमाचल ब्यूरो
रिकांगपिओं ।उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की।
यह कार्यक्रम पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत मूरंग के मूरंग झूला में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने स्टॉल स्थापित कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं सर्वस्पर्शी योजनाओं की जानकारी विशेष रूप से निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना, रिकांगपिओं घनश्याम दास शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Kinnaur #ReckongPeo #Murang #GovernmentAtDoorstep #HimachalPradesh #PublicService #JanSamvad #Development #Schemes #RuralDevelopment #GoodGovernance #AdarshHimachal











