आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला।प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से ओकओवर, शिमला में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कंप्यूटर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया तथा एक मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाए जाने और उनके नियमितीकरण की मांग उठाई।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
इस अवसर पर महासंघ के मंडी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ऊना जिला अध्यक्ष हरदेव सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
.
🔖
#Shimla #HimachalPradesh #ComputerTeachers #CMOffice #SukhvinderSinghSukhu #Education #Teachers #Policy #Regularization #HimachalNews #AdarshHimachal











