किन्नौर में खेलों को बढ़ावा: मंत्री जगत सिंह नेगी ने क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

0
8

आदर्श हिमाचल ब्यूरों 

किनौर ।राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के पंद्रह-बीश क्षेत्र की गा्रंम पंचायत छोटा कम्बा के गावं देवखंग मिनी स्टेडियम में युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

 

कैबिनेट मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जन-जातीय जिला किन्नौर में खेलकूद प्रतियोगिताओ को बढावा दे रहीं है तथा जिला के युवक एवं युवतियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मुक्केबाजी, फुटबॉल व वालीबॉल में अपना परचम लहराया है तथा कल्पा में भव्य स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिससे युवा वर्ग खेलों के प्रति आकर्षित होगें।

 

राजस्व मंत्री ने बताया कि देवखंग व अति दुर्गम पंचायत रूपी में खेल मैदान स्थापित किए जाएंगे ताकि जिला किन्नौर के पंद्रह-बीश क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बढे।

 

जगत सिंह नेगी ने लोगों से आहवान किया कि खेलकूद में माध्यम से युवा पीढ़ी नशे की प्रवृत्ति से दूर रह सकती है तथा युवाओं द्वारा अपनी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाने से स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है।

 

बागवानी मंत्री ने युवक मंडल देवखंग को खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक लाख रूपये की राशि प्रदान की तथा स्थानीय लोगों की जन समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से निपटाने का आश्वासन दिया।

 

इसके उपरातं, राजस्व मंत्री ने फील्ड हॉस्टल भावानगर में निचार ब्लॉक के प्रभारियों एवं गा्रम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता की तथा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक मु्द्दों पर विस्तृत चर्चा की।

 

जनजातीय विकास मंत्री  जगत सिंह नेगी ने इसके पश्चात् निचार उपमंडल के निगुलसरी में 22 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले शहीद हवलदार रोहित नेगी स्मारक का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपमंडाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला कांग्रेस सचिव निर्मल चन्द्र नेगी, जिला किशोर कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रताप नेगी, जिला खेत खलिहान कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल नेगी, ब्लॉक कांग्रेस निचार अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, राज्य सेवादल उपाध्यक्ष तारा मोयान, जिला कृषि अधिकारी डॉ राजेश धीमान, अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी, उपनिदेशक बागवानी डॉ शमशेर सिंह ढेहरू, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के ‌पदाधिकारी व
कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#Kinnaur #HimachalPradesh #JagatSinghNegi #TribalDevelopment #SportsPromotion #YouthPower #CricketTournament #Devbhoomi #HimachalNews #DevelopmentWork