आदर्श हिमाचल ब्यूरों
मंडीं । दिव्यांग कल्याण समिति के महासचिव व अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवम् अल्प संख्यक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अतिरिक्त प्रदेश प्रैस सचिव ने उपायुक्त, ज़िला मण्डी तथा प्रतिलिपि में मुख्यमंत्री, हि०प्र०, हिमाचल विकास एवं पंचायती राज मंत्री, मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग तथा राज्य चुनाव आयुक्त, हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेज कर मांग की है, कि सरकार हिमाचल प्रदेश में हालही में ज़ारी रोस्टर को दोबारा ज़ारी करें। उन्होंने बताया, कि हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति पिछले कई वर्षों से ज्ञापन दे कर, पंचायत चुनावों में सक्षम दिव्यांगों के लिए, प्रतिनिधत्व करने की मांग कर रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकारें दिव्यांगों को मुख्य धारा में जोड़ने की बात, समाज में समानता का अधिकार और उन्हें आर्थिक आधार पर मज़बूत करने की बात करती है तो, उन्हें फिर इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से, उनके लिए सीटें आरक्षित न कर, उन्हें प्रतिनिधत्व करने का मौका क्यूं नहीं देती।
वहीं मोर्चा के अतिरिक्त प्रदेश प्रैस सचिव व सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उपमंडल धर्मपुर की सरी पंचायत तथा उपमंडल सरकाघाट की फतेहपुर पंचायतों में पिछले कई वर्षों से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, सीट आरक्षित नहीं हो रही हैं। इस तरह की हिमाचल प्रदेश में पता नहीं कितनी ऐसे पंचायतें हैं, जहां अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को पंचायत प्रतिनिधत्व करने का मौका ही नहीं मिल रहा हैं।
उप मंडल धर्मपुर की ही सरौन पंचायत, जो वर्ष 2021 में तत्कालीन व वर्तमान चोलथरा पंचायत से टूट कर अलग हुई, वो भी आजतक आरक्षित नहीं हुई, जबकि सरौन पंचायत को वर्ष 2021 में ही आरक्षित कर देना चाहिए था, क्योंकि चोलथरा पंचायत को तोड़ कर ही तो सरौन पंचायत को बनाया गया था। अर्थात सरौन पंचायत के निवासियों को न ही तो वर्ष 2021 में पंचायत प्रतिनिधत्व करने का मौका मिला न ही तो इस बार मिलता दिख रहा है।
उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए बताया, कि नया रोस्टर लाने की ज़रूरत कम थी, क्योंकि यदि पुराने वाले रोस्टर का पालन सही ढंग से हुआ होता, तो नया रोस्टर लाने की ज़रूरत ही नहीं थी। उन्होंने उस शर्त को हटाने की भी मांग की है, जिसमें ये लिखा है, कि यदि किसी पंचायत में से कोई काबिल व्यक्ति नहीं मिलता तो उस पंचायत को आरक्षित नहीं किया जा सकता, जबकि आजकी तिथि में हर जगह सक्षम दिव्यांग और अन्य लोग उपलब्ध हैं, जो पंचायत तथा अन्य सीटों पर भी, प्रतिनिधत्व करने की काबिलियत रखते हैं।
हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष और मोर्चा के मुख्य संरक्षक हरिदास कौशल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोशन लाल, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एन सी भारद्वाज, मुख्य सलाहकार विधि चन्द कौंडल, खण्ड गोपालपुर प्रधान अमी चन्द, ज़िला महासचिव रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, तथा सरी पंचायत से शेर सिंह, रमेश चन्द, गोवर्धन सिंह, सुरेश कुमार, सुरेश चन्द, अमर सिंह, राज कुमार, बहादुर सिंह व तारा चन्द इत्यादि ने, वर्तमान रोस्टर में, अनुसूचित जाति, सक्षम दिव्यांगों व अनुसूचित वर्ग को महिलाओं को प्राथमिकता देने के मांग की है। साथ ही ये भी देखना होगा, कि किन आधिकारियों या नेताओं ने पूर्व में रोस्टर का पालन नहीं किया, जिससे कई वर्गों के लोगों के साथ साथ काबिल महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका ही नहीं मिला।#Mandi #HimachalPradesh #ReservationRoster #PanchayatElection #SC #OBC #Divyang #SocialJustice #EqualRights #HimachalNews #PublicIssue #VoiceOfPeople #RuralPolitics #Inclusivity #WomenEmpowerment #LocalNews #AdarshHimachal 🏛️











