आदर्श हिमाचल ब्यूरों
हमीरपुर। तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन वीरवार को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में हुआ। समापन समारोह में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
👉 State Level Polytechnic Sports
👉 Best Athletes: Rohit & Kritika 🏆
इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इनके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व जैसे कई महत्वपूर्ण गुण विकसित होते हैं, जो उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाते हैं।
इससे पूर्व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
रोहित और कृतिका बने बेस्ट एथलीट
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंबोटा के रोहित कुमार को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया, जबकि लड़कियों में कंडाघाट की कृतिका ने यह खिताब अपने नाम किया। लड़कों की ट्रॉफी अंबोटा तथा लड़कियों की ट्रॉफी कंडाघाट ने जीती।
विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए। सांस्कृतिक प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी मेजबान बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर ने जीती।#Hamirpur #HimachalPradesh #SportsNews #Polytechnic #Athletics #YouthTalent #Kritika #RohitKumar #HimachalSports #CulturalEvent #Education #AdarshHimachal #HimachalNews #BreakingNews #Winners #SportsSpirit 🏆🔥











