आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से की है, कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश व देश विरोधी करार दिया है। उन्होंने सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
राजीव भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान ज़िंटा ने कहा कि जयराम ठाकुर के आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर रही है।
👉 Political War in Himachal ⚡
👉 Congress vs BJP
👉 FIR की मांग!
उन्होंने प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के लिए पूर्व भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर राजनीति करती है और प्रदेशहित के मामलों से किनारा कर लेती है। उन्होंने आपदा राहत और आरडीजी जैसे मुद्दों पर भी भाजपा की भूमिका पर सवाल उठाए।
ज़िंटा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और नशा तस्करों व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मजबूती से कार्य कर रही है और आगामी पंचायत चुनावों तथा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।#Shimla #HimachalPradesh #Congress #BJP #Politics #JairamThakur #VinodZinta #SukhuGovernment #PoliticalNews #BreakingNews #HimachalNews #AdarshHimachal #IndiaPolitics #TrendingNews #HimachalUpdates ⚡











