आदर्श हिमाचल बयूरों
शिमला (हाटकोटी) । हैवन हार्ट हटकोटी – एक अंतरराष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में प्री हिमाचल दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध हाटेश्वरी माता मंदिर में जाकर माथा टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन पवन शर्मा, प्रिंसिपल वंदना शर्मा तथा को-ऑर्डिनेटर पूनम शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, पहाड़ी नाटी, सोलन गिद्धा तथा पहाड़ी ड्रेस शो जैसे आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में अत्यंत मनमोहक लग रहे थे।

इसके साथ ही बच्चों द्वारा लाए गए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन पवन शर्मा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, परंपरा और प्रदेश के प्रति गर्व की भावना विकसित करने में अत्यंत प्रेरणादायक रहा।











