10 राज्यों के खिलाड़ियों से सजेगा प्रो एचपीसीएल सीजन 4, शिमला में होगी नीलामी

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सोलन । हिमाचल प्रदेश की प्रमुख क्रिकेट लीग प्रो एचपीसीएल सीजन 4 को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दुर्गा पब्लिक स्कूल, सोलन में खिलाड़ी ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रायल में पंजीकृत खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिसके बाद आगामी नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।इस वर्ष प्रो एचपीसीएल सीजन 4 में कुल 642 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले सीजन के मुकाबले उल्लेखनीय वृद्धि है।

 

 

सीजन 3 में 567 खिलाड़ियों ने पंजीकरण किया था, जबकि इस वर्ष संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह बढ़ती लोकप्रियता और खिलाड़ियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।इस सीजन में एक नया नियम लागू किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक टीम को हिमाचल प्रदेश से बाहर के एक खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति दी गई है।

 

 

इसी कारण इस वर्ष देश के 10 राज्यों से खिलाड़ियों ने भागीदारी दर्ज कराई है, जिनमें हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य शामिल हैं। इससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक ऊंचा होने की उम्मीद है।खिलाड़ी ट्रायल के बाद 15 अप्रैल को शिमला में खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी 642 खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।प्रो एचपीसीएल सीजन 4 के मुकाबले शिमला के मेहली के पास नव-निर्मित शिमला क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे, जो प्रदेश में उभरता हुआ एक आधुनिक क्रिकेट स्थल बनकर सामने आया है।बढ़ती भागीदारी, विस्तारित पहुंच और मजबूत प्रतिस्पर्धा के साथ प्रो एचपीसीएल सीजन 4 इस बार पहले से भी बड़ा और रोमांचक होने जा रहा है।#ProHPCL #HPCLSeason4 #CricketTrials #HimachalCricket #Solan #Shimla #CricketIndia #YoungTalent #SportsNews #HimachalNews #AdarshHimachal