सरोल पॉलिटेक्निक में मंत्री राजेश धर्माणी का दौरा, विकास कार्यों को लेकर सख्त निर्देश ⚡

0
9

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

चंबा । मिलेनियम राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सरोल के सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम योजना तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने की।

 

बैठक में नगर एवं ग्राम योजना, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने पॉलिटेक्निक कॉलेज सरोल की अतिरिक्त भूमि को मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार करने की बात कही, साथ ही संस्थान की प्रयोगशालाओं को एक बहुमंजिला भवन में स्थापित करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बैठक के उपरांत मंत्री ने संस्थान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

 

बैठक में विधायक नीरज नैयर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#RajeshDharmani
#Chamba
#HimachalPradesh
#ReviewMeeting
#Development
#TechnicalEducation
#TownPlanning
#GovernmentWork
#HimachalNews
#PublicService
#AdarshHimachal