आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं, जहां छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनका अभिनंदन करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत किया। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
राष्ट्रपति के इस दौरे के दौरान प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में उनकी सहभागिता प्रस्तावित है, जिससे हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
#PresidentOfIndia #DroupadiMurmu #Shimla #HimachalPradesh #BreakingNews #IndiaNews #GovernorHP #CMSukhu #HimachalNews #AdarshHimachal 🇮🇳✨











