आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवास पर शिमला पहुँचीं, जहां कल्याणी हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ उनका स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके सुखद, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक प्रवास की कामना की।
राष्ट्रपति का यह दौरा 27 अप्रैल से 1 मई 2026 तक रहेगा, जिसके दौरान वे प्रदेश के विभिन्न स्थानों का भी दौरा करेंगी।
#PresidentOfIndia #DroupadiMurmu #Shimla #HimachalPradesh #SummerVisit #KuldeepPathania #HimachalAssembly #IndiaNews #HimachalNews #AdarshHimachal 🇮🇳✨











