सरकाघाट में बढ़ी CPR ट्रेनिंग की मांग, पंचायत और स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की अपील

0
14

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

सरकाघाट। हाल ही में हुई कई आकस्मिक मौतों के बाद हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) जैसी घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रत्याशी रमेश चन्द भारद्वाज ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायतों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में निशुल्क CPR ट्रेनिंग शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सके।

 

 

उन्होंने कहा कि समय पर दी गई CPR कई लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है। साथ ही लोगों को आवश्यक दवाइयों और प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी जानी चाहिए। रमेश चन्द भारद्वाज ने अधिक से अधिक लोगों को CPR ट्रेनिंग लेने और जागरूक बनने का संदेश दिया।

 

#CPRTraining #Sarkaghat #HeartAttackAwareness #SaveLife #EmergencyCare #HealthAwareness #HimachalPradesh #SarvajanikJagrukta #CPR #FirstAid #RameshChandBhardwaj #SarkaghatNews #HealthSafety #जनजागरूकता #सीपीआर_ट्रेनिंग