आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा के लिए गर्व का क्षण। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के 11 प्राध्यापकों को पीएचडी सुपरवाइज़र के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को मजबूत करेगी, बल्कि प्रदेश में शोध और नवाचार की संस्कृति को भी नई गति देगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने इसे उच्च शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में उच्च स्तरीय शोध मार्गदर्शन मिलेगा।
यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्रांति और “विश्व गुरु भारत” के सपने को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है।
#RajivGandhiCollege #KotSheraCollege #Shimla #PhDSupervisor #HigherEducation #ResearchAndInnovation #NEP2020











