लाहौल में पंचायती राज चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 429 नामांकन पत्र दाखिल – उपायुक्त किरण भड़ाना

0
8

 

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

केलांग ।  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के लाहौल उपमण्डल में पंचायत चुनाव हेतु नामांकन के लिए निर्धारित तिथियों में कुल 429 प्रतियाशियों ने जिला परिषद पंचायत समीति, पंचायत प्रधान, उप-प्रधान एवं वार्ड सदस्य के पदों के लिए अपने नामांकन भरे हैं।

 

उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड उदयपुर तथा कोलोंग, त्रिलोकनाथ से प्रत्येक से दो-दो प्रतियाशियों, वार्ड जहालमा, केलंग सिस्सू तथा वारपा सेे एक -एक प्रत्याशियों ने जिला परिषद पद के लिए नामांकन दर्ज करवाया है। उन्होेंने बताया कि पंचायत समिति के लिए उदयपुर तथा तिंगरट, मूरिंग, जहालमा, केलंग में प्रत्येक से एक -एक प्रत्याशी , पंचायत समिति त्रिलोकनाथ, गोशाल कोलोंग प्रत्येक से दो – दो प्रत्याशी, पंचायत समिति तिन्दी व कारदंग प्रत्येक से तीन -तीन प्रत्याशी व गोहरमा पंचायत समिति के अंतर्गत 4 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा है।

 

उन्होंने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 67, दूसरे दिन 167 तथा तीसरे दिन 195 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 429 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

 

उन्होंने बताया कि विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों में लाहौल विकास खंड में जिला परिषद सदस्य के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 21, विभिन्न पंचायतों से प्रधान पद के लिए 15, उप-प्रधान पद के लिए 35 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 114 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी।