शहीदी दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि  शहीदी दिवस के रूप में छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदगण सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को स्मरण किया।

 

इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने उपस्थित लोगों को अहिंसा, सद्भावना और सहनशीलता की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं भजन गायन के माध्यम से स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

श्रद्धांजलि सभा में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।