आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। Auckland House School की कक्षा 6 की प्रतिभाशाली छात्रा रक्षिता ठाकुर ने 16 और 17 मई, 2026 को बैजनाथ, कांगड़ा में आयोजित राज्य कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन Karate Association of Himachal Pradesh द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी 12 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
रक्षिता ठाकुर ने कम उम्र में ही शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है, जहां वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने रक्षिता की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।











