मौलिक अधिकार और कर्तव्य: जागरूक नागरिक, सशक्त भारत” ⚖️ संजौली विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

0
5

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । School of Legal Studies and Research Shimla university (APG) द्वारा आज Government Senior Secondary School Sanjauli में मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों विषय पर एक विधिक जागरूकता एवं लीगल एड कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा कानूनी जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों तथा प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में कानूनी साक्षरता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. भावना वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक एवं क्रियात्मक शिक्षण (Practical and Action-Based Learning) को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि लीगल एड एवं जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने के साथ-साथ उनकी संचार क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं जनसंपर्क क्षमता को भी विकसित करते हैं।

 

 

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय एवं विद्यालय दोनों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ तथा समाज में संवैधानिक मूल्यों एवं कानूनी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा।