आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला । सर्दियों के आगमन को देखते हुए मानवी संस्था ने सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडाश, खुफ़टधार के बच्चों के लिए 50 गर्म स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयां भी बांटी गईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा ने बच्चों के लिए स्वेटरों की आवश्यकता मानवी संस्था के समक्ष रखी थी। बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए संस्था ने पहल करते हुए उन्हें गर्म स्वेटर उपलब्ध करवाए।
कार्यक्रम के दौरान स्वेटर और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखते ही बन रही थी। संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और बच्चों के जीवन में थोड़ी सी खुशी लाना ही इस प्रकार के सेवा कार्यों का मुख्य उद्देश्य है।
इस सेवा कार्य में कुसुम, मंजू सूद, डॉ. किमी सूद, रानी कुकरेजा, मधुसूद एवं बीरमा चौहान ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
मानवी संस्था ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों और बच्चों की सहायता के लिए इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।











