हिमाचल के विकास, सड़क एवं राजमार्ग और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

0
1

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला/ नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकासात्मक कार्यों, सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाओं तथा प्रदेश में कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ करने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

 

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सड़क एवं परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।

 

इसके उपरांत जयराम ठाकुर ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

 

दोनों नेताओं के साथ हुई इन मुलाकातों को हिमाचल प्रदेश से जुड़े विकासात्मक एवं संगठनात्मक विषयों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।