विनय असवाल का तूफानी शतक, ग्रुप मुकाबलों के बाद प्रो एचपीसीएल सीज़न 4 निर्णायक दौर में

0
10

 

 

आदर्श हिमाचल  ब्यूरों

शिमला । प्रो हिमाचल प्रीमियम क्रिकेट लीग (Pro HPCL) सीज़न 4 में ग्रुप चरण के मुकाबले आज संपन्न हो गए। पूल बी के अंतिम मुकाबलों के साथ अब टूर्नामेंट नॉकआउट चरण में प्रवेश करने जा रहा है, जहां टीमों के बीच खिताब की दौड़ और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

 

आज खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को बड़े स्कोर और आक्रामक क्रिकेट का रोमांच दिया। Aspire XI और Shimla Titans के बीच मुकाबले में Aspire XI ने 151 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया और आठ विकेट से जीत दर्ज की। Aspire XI की ओर से रमन बिश्नोई ने 28 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि वेणु दीवान ने 20 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

दिन के एक अन्य मुकाबले में महेश्वर साम्राज्य शांगरीला फार्म्स चोपल ने चूड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर को 70 रनों से हराया। महेश्वर साम्राज्य ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। विनय असवाल ने 39 गेंदों में 106 रन की विस्फोटक पारी खेलकर प्रो एचपीसीएल सीज़न 4 का दूसरा शतक जड़ा। उनकी पारी में 8 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। जवाब में चूड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर की टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई।

 

तीसरे मुकाबले में Rising Star Baldeyan ने Aspire XI को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। Aspire XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। जवाब में Rising Star Baldeyan ने 14.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। सौरव ने 47 गेंदों में 88 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमित ठाकुर कसोल ने Aspire XI की ओर से 27 गेंदों में 49 रन बनाए।

 

ग्रुप चरण के समापन के बाद अब सभी टीमों की नजरें नॉकआउट मुकाबलों पर टिकी हैं। टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए कल, 28 नवंबर को मैदान और विकेट की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 29 नवंबर से नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत होगी।

 

 

 

– मैच 1: प्री-क्वार्टरफाइनल

– मैच 2: क्वार्टरफाइनल 1 – A1 बनाम B4

– मैच 3: क्वार्टरफाइनल 2 – B2 बनाम A3

 

**30 नवंबर**

– मैच 1: क्वार्टरफाइनल 3 – B1 बनाम A4

– मैच 2: क्वार्टरफाइनल 4 – A2 बनाम B3

– मैच 3: सेमीफाइनल 1 – क्वार्टरफाइनल 1 के विजेता बनाम क्वार्टरफाइनल 2 के विजेता

 

**1 दिसंबर**

– मैच 1: सेमीफाइनल 2 – क्वार्टरफाइनल 3 के विजेता बनाम क्वार्टरफाइनल 4 के विजेता

– मैच 2: ग्रैंड फिनाले

 

अब लीग का हर मुकाबला टीमों के लिए निर्णायक होगा। ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमें खिताब की ओर बढ़ने के लिए मैदान पर उतरेंगी, जबकि दर्शकों को आने वाले दिनों में हाई-वोल्टेज क्रिकेट, रोमांचक मुकाबलों और बड़े प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।

 

प्रो एचपीसीएल सीज़न 4 का ग्रैंड फिनाले 1 दिसंबर को खेला जाएगा, जहां इस सीज़न की चैंपियन टीम का फैसला होगा।