आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। शोध समिति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा नव शोध समिति का गठन समारोह आयोजित करवाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शोध हिमाचल प्रदेश प्रमुक्ष डॉ रमेश ठाकुर एवम बतौर चुनाव अधिकारी विकास ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। पूर्व शोध संयोजक नेक राम द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया। सह संयोजका नितिका जी ने पूर्व कार्यकारिणी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमे उन्होंने गत वर्ष में हुई गतिविधिओं तथा कायक्रमों की जानकारी रखी।
चुनाव अधिकारी विकास ठाकुर ने बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आयाम शोध जो की शोधर्थियों के बीच विचारों के आदान प्रदान , विभिन्न सांस्कृतिक एवम रचनात्मक गतिविधिओं तथा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज हित के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा की संगठन में कोई भी पद नहीं है अपितु प्रति वर्ष दायित्व दिए जाते हैं जिनका निर्वहन उस व्यक्ति के स्वसंस्कार सृजन के लिए महत्वपूर्ण है । उन्होंने बतौर शोध समिति हिप्र विवि संयोजक आशीष मिश्रा, सह संयोजीका रुचिका नेगी , एवम सह संयोजक जतिन के नामों की घोषणाएं की। इसके उपरांत नवीन कार्यकारिणी की घोषणा नवनिर्वाचित शोध समिति संयोजक आशीष मिश्रा ने की।
कार्यकारिणी में चारु धीमान को भौतिकी , सरोज को गणित, उदित को रसायन, अजय को टूरिज्म, जहानवी तथा रोहित को भूगोल, प्रीती एवं भरत को फिजिकल एजुकेशन, निशा को माइक्रोबायोलॉजी , आदित्य को बिटेक्नोलॉजी, आशीष एवम गगन को योगा, चेतन को जर्नीलिस्म, रचना एवं संगीता को एजुकेशन, पंकज को संस्कृत, प्रदीप को अंग्रेजी, हेमलता को राजनीतिक विभाग, परमजीत को कॉमर्स, किरण को इकोनॉमिक्स, मोहन तथा राहुल को हिंदी, अभिषेक को पब्लिक ऐड, अमन एवम भव्य को ग्रीन एनर्जी सेंटर, विभागों का प्रमुख घोषित किया गया। साइंस फैकल्टी फेज 1 प्रमुख राहुल चंदेल सेह प्रमुख वाणी, सुशील , फेज 2 प्रमुख दिनेश , घोषित हुए।
मल्टीफैकल्टी प्रमुख आदित्य सेह प्रमुख ऋचा , मैनेजमेंट फैकल्टी प्रमुख आयुषी चौहान , लॉ फैकल्टी प्रमुख रोहित वर्मा , सेह प्रमुख पंकुश एवं तन्वी , आर्ट्स फेज 1 प्रमुख जतिन शर्मा सह प्रमुख विकास भोला , आर्ट्स फेज 2 प्रमुख तारिणी सेह प्रमुख अमित आदि के नामों की घोषणा की गयी।
स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल प्रमुख संजीव धीमान , सह प्रमुख निशांत एवं हेमलता , पब्लिकेशन प्रमुख अभिषेक सहप्रमुख आदित्य एवम जहानवी , इंटर्नशिप एंड कॉलबोरशन प्रमुख नरेन् सह प्रमुख ऋचा , सोशल मीडिया प्रमुख अक्षय तथा दिनेश तथा कार्यक्रम प्रमुख वैभव जी सह प्रमुख रितेश भागटा जी घोषित किये गए।
इसके अलावा बॉयज हॉस्टल प्रमुख राहुल चंदेल को घोषित किया गया। सर्वेश दीक्षित, विकास चौहान, नेक राम, नितिका, शिवानी चौहान, मुकेश, संजय, कमलेश, रितेश, खूब राम आदि समिति के सदस्य रहेंगे। अपने उदबोधन में प्रदेश प्रमुख डॉ. रमेश जी ने शोध का व्यक्ति के चरित्र निर्माण, समाज में भागेदारी एवम स्वनिर्माण के बारे में कहा, उन्होंने शोध समिति के कार्यक्रमों इसके विचारों भूमिका इत्यादि बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने नव गठित समिति को नए विचारों तथा शोध से सम्बन्धित गतिविधिओं पर और गहनता से बल देने के हेतु से प्रोत्साहित किया तथा नवनिर्वाचित समिति को शुभकामनायें प्रेषित की। जतिन ने धन्यवाद भाषण प्रेषित किया तथा सभी को शुभकामनायें प्रेषित की।











