तीन करोड़ की लागत से गमरू में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट – नेहरिया

अधिकारियों सहित प्रस्तावित साईट का किया निरीक्षण

0
104

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

धर्मशाला। विधायक विशाल नेहरिया ने  गमरू में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाॅॅट की प्रस्तावित साईट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सरवण कुमार, एसडीओ संजीव गुलेरिया और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाॅॅॅट से दुसालन, हीरू, मैक्लोड़गंज, गमरू और भागसूनाग के सीवरेज को बाईपास करके गमरु सीवरेज प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में पहले स्थापित किये गये सीवरेज प्लाॅंट के अतिरिक्त यह प्लाॅंट बनाया जा रहा है और इसमें आधुनिकतम तकनीकी का उपयोग किया जायेगा। पहले स्थापित प्लाॅॅट के रूट को बाई-पास करते हुये इसका निर्माण किया जायेगा जिससे शहर में विभिन्न स्थानों पर ओवर-फ्लो और गंदगी से भी निजात मिलेगी।
यह भी पढ़ेः- ईशा वेलफेयर सोसायटी ने गलेन में रोपे देवदार और बान के दो सौ पौधे
नेहरिया ने बताया कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाॅट को मार्च 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है और इस सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा जन कल्याण की अनेकों योजनायें कार्यन्वित की जा रही हैं और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। नेहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में धर्मशाला के हर क्षेत्र तक विकास कार्यों को सुनिश्चित किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम सिंह, भाजपा मंडल धर्मशाला महामंत्री राजेश वर्मा, कार्यालय सचिव रवि कांत शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष सोनी, श्यामनगर बूथ अध्यक्ष नदीश ठाकुर, बूथ पालक ओम प्रकाश शर्मा और आदित्य पंडित आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here