शिमला। पूरे भारत में सोमवार को कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ राजभवनों पर जाकर प्रदर्शन किया। इसी क्रम में हिमाचल कांग्रेस ने भी आज राजभवन के बाहर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा केंद्र की मोदी सरकार राज्यों में कांग्रेस सरकारों को अस्थिर कर उन्हें गिरा रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में राजभवन देश के लोकतंत्र का सरंक्षक होता है पर अगर यही किसी राजनीतिक दबाव में काम करने लगे तो देश का संविधान और इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था अस्त व्यस्त हो जाएगी, जिसे बचाना बहुत ही जरूरी है। राठौर ने कहा है कि जिस प्रकार भाजपा ने पहले गोवा, फिर मध्य्प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर किया और वहां जोड़तोड़ कर अपनी सरकार बनाई। आज उसी प्रकार राजस्थान में गहलोत सरकार को अस्थिर करने में भाजपा पूरा राजनीतिक षडयंत्र रच रही है।
उन्होंने कहा राजस्थान का राजभवन भाजपा की राजनीति का केंद्र बन गया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज तक देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि चुने हुए विधायकों को राजभवन में अपनी मांग को लेकर कोई धरना प्रदर्शन करना पड़े।
राठौर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह विश्वापी महामारी कोविड-19 के चलते विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास करती रही है। देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा आज देश मे अभिव्यक्ति की आजादी पर सरकारी अंकुश है। देश के आर्थिक हालात पर सरकार की कोई चिंता नहीं है और न ही वह इस बारे कोई बात करना चाहती है। उन्होंने कहा देश की गंभीर चुनौतियों से निपटने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
बिलासपुर। World Obesity Day के अवसर पर All India Institute of Medical Sciences Bilaspur के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग तथा...