हिमाचल के इन जिलों में चार दिन तक अपना रौद्र रूप दिखाएगा माॅनसून

0
5

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर व चंबा में आगामी चार दिन मौसम रौद्र रूप दिखाएगा। मौसम विभाग ने राज्य के इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 23 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। 22 व 23 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम खराब बना रहा।

    अधिकांश क्षेत्रों में धुंध छाई रही, वहीं कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में एक से पाचं डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ऊना के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा पांच डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा शिमला, धर्मशाला, सोलन के तापमान में एक डिग्री, नाहन व चंबा के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आंकी गई है। इससे न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 21 अगस्त तक अनेक स्थानों पर भारी बारिश होगी।