देवभूमि फिर से हुई शर्मसारः 32 वर्षीय महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कांगड़ा/शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गगल में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 32 साल की पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त को सात लड़के महिला को गाड़ी में बिठाकर सलोल की ओर ले गए तथा वहां जंगल में उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद मैकलोडगंज के होटल में भी ले गए और वहां भी महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

 पुलिस ने भी पीड़ित महिला का बयान सुनने केे बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला को टांडा मेडिकल काॅलेज में भी मेडिकल के लिए ले जाया गया है। अभी आरोपी फिलहाल फरार हैं पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल करेगीं। वहीं डीएसपी सुनील राणा का भी कहना हैं कि 32 वर्षीय विवाहिता अपने मायके बरदल में अपने पति से अलग और अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। महिला का पति प्लंबर का काम करता है। उन्होंने बातया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।