हिमाचल वूल फेडरेशन के नए अध्यक्ष बने त्रिलोक कपूर, संभाला कार्यभार

0
4

 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। हिमाचल वूल फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने आज शिमला में अपना कार्यभार संभाल लिया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार इस अवसर पर मौजूद रहे। शनिवार को जयराम सरकार ने वूल फेडरेशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी त्रिलोक कपूर को सौपी थी। वे इससे पहले वर्ष 2008 में भी हिमाचल वूल फेडरेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

इस अवसर नव नियुक्त वूल फैडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्व मुख्य मंत्री शान्ता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज और पशु पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर का प्रदेश के भेड़ पालकों की सेवा करने का अवसर देने पर विशेष रूप से आभार प्रकट किया है।  उन्होंने कहा कि भेड़ पालन व्यवसाय को बचाना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। इस विभाग के साथ उनका बड़ा गहरा संबंध है और अनुभव भी है जो पिछले कार्यकाल में कुछ करना रह गया था उसे पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। कपूर ने कहा कि वन व पशु पालन विभाग का भेड़ पालन व्यवसाय से सीधा-सीधा संबंध है।
उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य का दिन था कि है कि पद ग्रहण अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री विपिन परमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नव नियुक्त वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सती पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल भी पदभार अवसर पर पधार कर अपना आर्शीवाद दिया ।
उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मुझे मिली है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।