नव ज्योति महिला मंडल घोरला की महिलाओं ने दुर्गा माता के प्रांगण में की चारों ओर सफाई

0
3

दीवान राजा

आनी।नव ज्योति महिला मंडल घोरला  की महिलाओं ने दुर्गा माता घोरला के प्रांगण के चारों ओर प्राकृतिक तौर पर उगी घास की साफ सफाई करके प्रांगण को साफ सुथरा बनाया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया | इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान अंजू , सचिव सुषमा , सीमा , नीलम , अंजना , रीमा , शांति , राज कुमारी , गंगा , मुर्जा देवी , अनीता , कमलेश , बेबी , सुमित्रा , सुमेधा , मधु , राधा , आशा इत्यादि मौजूद रही |

इस मौके पर महिला मंडल की मासिक बैठक का भी आयोजन भी सामाजिक दुरी के साथ  किया गया व आने वाले दिनों के लिए कार्यक्रम की रूप रेखा भी तैयार की गयी ।महिलाओं ने वनमहोत्सव के मौके पर किये गए वृक्षारोपण की समीक्षा की  और  लगाए गए पौधों का  निरीक्षण भी किया ।

वहीं महिलाओं ने  इसके साथ साथ इन पौधों के रख रखाव सम्बन्धी कार्य की चर्चा भी की |  नव ज्योति महिला मंडल की तमाम महिलाओं द्वारा कोरोना महामारी के दौरान अपना बहुमूल्य योगदान दिया है |  नव ज्योति महिला मंडल ने क्षेत्र के  विधायक  किशोरी लाल सागर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष अपना अंशदान भी दिया है  और विधायक महोदय  तथा  श्री कुंज लाल ट्रस्ट द्वारा दिए गए कपड़े से मास्क बना करके जरूरतमंदों को बांटे हैं |