वन मंत्री राकेश पठानिया ने नई दिल्ली में की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। वन मंत्री राकेश पठानिया ने हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में अपना कार्यभार सम्भालने के पश्चात्  नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राकेश पठानिया ने केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से भी भेंट की।