कोरेाना अपडेटःहिमाचल प्रदेश में कोरोना से 32वीं मौत 

0
1
अन्य रोगों से भी ग्रसित थी महिला, जिला कांगड़ा में अब तक 7 मरीजों की हो चुकी है मौत

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कांगड़ा/शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना से 32वीं मौत हो गई है। जिला कांगड़ा के भवारना इलाके की 56 वर्षीय महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा हैं कि यह महिला अन्य रोगों से भी ग्रसित थी। मृतक महिला गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीडित थी और 17 से 20 अगस्त तक इलाज के लिए चंडीगढ़ में एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। इसके बाद 27 अगस्त को उसे टांडा अस्पताल लाया गया था और इसी दिन उसका कोरोना टेस्ट किया गया। 28 अगस्त को महिला रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई।  सीओमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। अब जिला कांगड़ा में कोरोना से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। वहीं प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 32 पहुंच गया है।