कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर घेरी सरकार, प्रदर्शन के दौरान उड़ाई सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां

0
4
सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान देखने को मिली
सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान देखने को मिली

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला। हिमाचल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को  प्रदेश कांग्रेस ने चौड़ा मैदान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस कीे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा के बाहर भी पुलिस पीपीई किट और बैरिकेड लगाकर तैनात थी। वहीं, कोरोना काल में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। चौड़ा मैदान में बैरिकेड तोड़कर कांग्रेसी कनेडी चौक रवाना हुए ।

जबकि पुलिस बल प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने में नाकाम रहा। इस दौरान पुलिस बल से धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। देने जा रहे हैं। राठौर ने कहा कि पार्टी नेताओं को शिमला आने से जगह-जगह रोका गया है। सरकार पुलिस बल से लोगों की आवाज नहीं दबा सकती है।

राठौर ने कहा कि पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार के आंख और कान खोलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के पास कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन प्रदेश सरकार को  जगाने का काम करेगा। वहीं, चौड़ा मैदान में कांग्रेस नेताओं के बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं लगाई गई थी।  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि सदन में काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। कहा कि  सरकार ने बिजली-पानी और सफर महंगा किया।  सवा तीन लाख लोगों को हिमाचल नहीं आने दिया। हम सदन में लड़ाई लड़ रहे हैं और आपका बाहर से समर्थन सराहनीय है। आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।  इस दौरान मुकेश ने बैरिकेड पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि यह सरकार जनता विरोधी है। महामारी में लोगों की नौकरियां जा रही हैं। कांग्रेस ने देश का विकास किया है।